गाजियाबाद में यमुना में बाढ़ के कारण ट्रेन सेवाएं बाधित, कई ट्रेनें रद्द और कई के रूट बदले
गाजियाबाद में यमुना में बाढ़ के कारण ट्रेन सेवाएं बाधित, कई ट्रेनें रद्द और कई के रूट बदले जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से जहां एनसीआर में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, वहीं ट्रेन संचालन बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को हजारों लोगों को दिल्ली आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।