Google हुआ क्रैश : YouTube Gmail जैसी सेवाए थी बाधित, फिर से सही चली

  • Google Services Crashed : गूगल हुआ क्रैश, लोग नहीं ले पा रहे सुविधाओं का लाभ
  • शाम 5 बजे से हो रही दिक्कत, अभी तक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान


समाचार से लेकर मनोरंजन तक के लिए लोग गूगल का सहारा लेते हैं। ये सबसे बड़े सर्च इंजन के तौर पर जाना जाता है। मगर कुछ तकनीकी कारणों के चलते दुनियाभर में गूगल की ज्यादातर सभी सर्विसेस सोमवार शाम करीब 5 बजे क्रैश हो गईं। ऐसे में यूजर्स जी-मेल, यूट्यूब और गूगल डॉक्स आदि में लॉग इन नहीं कर पा रहे थे। एक घंटे तक सेवाओं के बाधित रहने के बाद शाम करीब 6 बजे ये दोबारा बहाल हुई। इसके बाद लोग गूगल सर्विसेज में एक्सेस कर पाएं। हालांकि आधिकारिक तौर पर गूगल ने परेशानी की वजह नहीं बताई है।

एक अंग्रेजी न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, दुुनिया में लगभग 54% यूजर्स यूट्यूब को एक्सेस नहीं कर पाए। जबकि 42% लोग वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। 3% लोग लॉगइन ही नहीं कर पाए। इसके अलावा जीमेल पर 75% लोग लॉगइन नहीं कर पाए और 15% लोग वेबसाइट ही एक्सेस नहीं कर पाए। साथ ही 8% लोगों को मैसेज रिसीव होने की समस्या का सामना करना पड़ा। पूरी दुनिया में गूगल की सुविधाओं के क्रैश होने से लोगों को हैंगआउट, गूगल क्लाउड, गूगल ड्राइव आदि खोलने में दिक्कतें आईं। जीमेल ठप होने के बाद यूजर्स को 500 का एरर मैसेज मिला।

मीम्स की आई बाढ़
पूरी दुनिया में गूगल के क्रैश होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की भी बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा कि इसे देखकर तो मिनी हार्ट अटैक आ गया। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि 2020 में कुछ भी संभव है। इसी के साथ ट्विटर पर #YouTubeDOWN और #googledown ट्रेंड करने लगा। यूजर्स अपने जीमेल के एरर पेज का स्क्रीन शॉट शेयर करने लगे।

इनकॉगनिटो पर चला यूट्यूब
गूगल सेवाओं के क्रैश होने के दौरान जो लोग यूट्यूब पर लॉगइन करके खोलने की कोशिश कर रहे थे तो यूट्यूब नहीं खुला। जबकि इनकॉगनिटो विंडो पर यूट्यूब ठीक से काम कर रहा था। ऐसे में आशंका जताई गई कि गूगल का लॉगिन सिस्टम काम नहीं कर रहा था। इसके चलते गूगल के जरिए लॉग इन करने पर समस्याओं का सामना करना पड़ा।


menu
menu