ONE 173 में नबील अनाने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को जोनाथन हैगर्टी के खिलाफ डिफेंड करेंगे
ब्लॉकबस्टर ONE 173: Superbon vs. Noiri के लिए एक और धमाकेदार फाइट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। रविवार, 16 नवंबर को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना से लाइव प्रसारित होने वाले इवेंट में अल्जीरियाई-थाई सनसनी नबील अनाने अपने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को पूर्व चैंपियन और मौजूदा बेंटमवेट किकबॉक्सिंग किंग जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ डिफेंड करेंगे।