आखिर क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ यात्रा? क्या आप जानते हैं पौराणिक कहानी
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को ये यात्रा निकाली जाती है। इस साल 2025 में ये यात्रा आज ही के दिन यानी 27 जून से शुरू हो रही है और 5 जुलाई तक चलेगी। भगवान जगन्नाथ के भक्त इस दिन रथ यात्रा को निकालते हैं। जिसमे जगन्नाथ भगवान के साथ भाई बलराम और बहन सुभद्रा गर्भगृह से निकलकर नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। इस रथ यात्रा की कई सारी पौराणिक और धार्मिक मान्यताएं हैं।