कैमरे में नहीं मिल सकता Telephoto Lens

Bloomberg के मार्क गुरमैन के मुताबिक जिन लोगों ने फोल्डेबल iPhone को इस्तेमाल किया है उन्हें इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन हिंज और बड़ी अंदरूनी स्क्रीन पसंद आई है। लेकिन कैमरे के मामले में यह Apple के दूसरे प्रीमियम iPhone से पीछे रह सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक इसमें अलग टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया जा सकता। यानी ऑप्टिकल जूम के लिए डेडिकेटेड टेलीफोटो सेंसर मिलने की उम्मीद कम है। यह उन ग्राहकों को निराश कर सकता है जो इतनी ज्यादा कीमत वाले iPhone से बेहतर कैमरा सेटअप की उम्मीद करेंगे। रिपोर्ट्स में इसके पीछे 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा और अल्ट्रा वाइड कैमरे वाला डुअल कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है।

Face ID की जगह लौट सकता है Touch ID

दूसरा बड़ा बदलाव बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन में देखने को मिल सकता है। मौजूदा प्रीमियम iPhone में Face ID मिलता है लेकिन फोल्डेबल मॉडल में इसकी जगह साइड बटन में Touch ID दिया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक Apple डिवाइस को खुली स्थिति में करीब 4.5mm पतला रखने की कोशिश कर रहा है। इसी वजह से Face ID हार्डवेयर की जगह Touch ID इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

बड़ी स्क्रीन से क्या होगा फायदा?

फोल्डेबल iPhone में बाहर की तरफ करीब 5.5 इंच और खोलने पर करीब 7.8 इंच की स्क्रीन मिलने की संभावना है। बड़ी अंदरूनी स्क्रीन वीडियो देखने गेमिंग वीडियो कॉल और मल्टीटास्किंग में काम आ सकती है जबकि बाहरी स्क्रीन सामान्य स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल की जा सकेगी।

सितंबर में हो सकता है लॉन्च

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple इसे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ 9 सितंबर के आसपास पेश कर सकता है। इसकी कीमत 2,000 डॉलर से शुरू होकर ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 2,500 डॉलर से ऊपर जा सकती है। हालांकि लॉन्च टाइमिंग समेत ये सभी जानकारियां अभी रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।